मुख्यमंत्री ने गणतंत्र दिवस पर नागरिकों को दी शुभकामनाएँ 

संविधान भारत की आत्मा, इसे शुद्ध रखें : मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ


 


 

मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने गणतंत्र दिवस पर नागरिकों को बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। श्री कमल नाथ ने शुभकामना संदेश में कहा कि राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस भारत के संविधान में आस्था व्यक्त करने का दिन है। उन्होंने कहा कि 1950 से लागू संविधान भारत के गण की आत्मा बन चुका है। आत्मा को शुद्ध रखना, सुरक्षित रखना और इसे बुराईयों से बचाना हर नागरिक का कर्तव्य है।


मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने कहा कि अशुद्ध आत्मा के साथ शरीर दीर्घायु नहीं रह सकता। प्रगति और समृद्धि के लिए शरीर और आत्मा दोनों का स्वास्थ्य बेहतर होना जरूरी है। श्री कमल नाथ ने नागरिकों का आव्हान किया अपने संवैधानिक कर्तव्यों का पालन करते हुए गणतंत्र को और मजबूत बनाएं।


Popular posts
राष्ट्रीय बालिका दिवस / जहां गर्भ में ही या जन्म के बाद ही बेटियों को मार दिया जाता था, उन गांवों में आज बेटियों के जन्म पर मनाई जाती है खुशियां
Image
 शिवपुरी, इटावा, भोपाल, खजुराहो और इलाहाबाद के लिए ट्रेनों की संख्या बढ़ने की उम्मीद
चंदेरी के राजा-रानी महल में बैजू बावरा समारोह कल से, तीन दिन देश के ख्याति प्राप्त कलाकार
कार्रवाई / विवादित जमीन कब्जे में लेने की रिपोर्ट पेश करने में देरी; हाईकोर्ट ने शिवपुरी कलेक्टर पर लगाया 25 हजार रुपए का जुर्मान